मिर्गी से वैन चालक हुआ अचेत, स्कूटी सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत, राहगीर भी जख्मी
पुलिस को आरोपी के पास से मिर्गी के इलाज के दवाइयां बरामद हुईं हैं। इस हादसे के समय वह सोनीपत से सवारी लेकर जहांगीरपुरी मेट्रो आ रहा था।

हाल ही एक दर्दनाक खबर बुराड़ी से सामने आयी ही जहां एक मां के जन्मदिन पर ही स्कूटी से मंदिर जा रहे मां-बेटे को ईको वैन द्वारा रौंद दिया गया है। बताया जा रहा है की वैन स्कूटी समेत मां-बेटे को करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई और इसी बीच वैन ने कार, बाइक और राहगीर को भी टक्कर मारी और बुराड़ी फ्लाईओवर के पास ही जाकर डिवाइडर से जोर से टकराकर रुक गई।
बता दें कि हादसे में मां आशा महाजन (52) और बेटे कनिक महाजन (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार रिंकू (30) और राहगीर गंगा प्रसाद (31) बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद लोगों द्वारा वैन चालक दीपालपुर, सोनीपत निवासी राजू (39) की जमकर पिटाई कर उसे भी घायल कर दिया।
वही आगे जांच में पुलिस को पता चला कि राजू को मिर्गी के दौरे आते हैं और इस हादसे के समय उसे इसका दौरा आया था जिससे वह वैन से नियंत्रण खो बैठा और पुलिस ने राजू को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से मिर्गी के इलाज के पर्चे और दवाइयां बरामद हुईं हैं। साथ ही इस हादसे के समय वह सोनीपत से सवारी लेकर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन आ रहा था।
पुलिस के चलते, आशा परिवार के साथ बुराड़ी की तोमर कालोनी में ही रहती थीं और उनके परिवार में सेना से रिटायर पति वेद प्रकाश के अलावा शादीशुदा बेटी है जो पति सूरज के साथ ही रोहिणी सेक्टर-3 में रहती है। कनिक ने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई करने के बाद वजीरपुर की एक IT कंपनी में नौकरी शुरू की थी। रिपोर्ट्स से सामने आया की सोमवार को आशा का जन्मदिन था और दोपहर में खाना खाने के बाद कनिक ने मां से मंदिर चलने के लिए कहा। जिसके बाड दोनों निरंकारी पार्क के पास वाले मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले। जैसे ही दोनों बुराड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो वैन द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










