पशुओं से लदे कैंटर से टकराया वाहन, हादसे में बुआ व भतीजी की मौत

यह सभी लोग हाथरस के गांव परसारा में गमी से शरीक होकर आगरा के साधनखेड़ा की ओर लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों की मृत्यु से परिवार में कोहराम...

मथुरा के बलदेव मार्ग पर रविवार देर रात के वक्त ओमी की बगीची के निकट सड़क किनारे खड़े पशुओं से भरे एक कैंटर में सामने की तरफ से चार पहिया वाहन टकरा गया और इस हादसे में वाहन सवार बुआ व भतीजी की मृत्यु हो गई और हादसे में 14 लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची महावन पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल ले जाया गया।

यह सभी लोग हाथरस के गांव परसारा में गमी से शरीक होकर आगरा के साधनखेड़ा की ओर लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। आगरा के गांव साधनखेड़ा निवासी मैंबर की ससुराल गांव हाथरस के परसारा चंदपा में है। इनके चचिया ससुर मानपाल की मृत्यु होने के बाद गमी शामिल होने के लिए मैंबर व इनके परिवार के सदस्य चार पहिया वाहन लेकर गांव परसारा पहुंचे। रविवार के दिन अंतिम संस्कार होने के बाद सभी लोग अपने गांव वापस लौट रहे थे।

थाना महावन के बलदेव-महावन मार्ग के पास ओमी की बगीची के पास खड़े एक कैंटर में सामने से आकर एक वाहन टकरा गया। जानकारी मिलने पर पहुंची महावन पुलिस ने कुल 16 घायलों को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल भिजवाया। यहां पर 36 साल की ममता पत्नी मैंबर को मृत घोषित कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर सुंदरी व उसकी सास का आगरा के एसएन इलाज के लिए भेज दिया गया।

आगरा में 27 साल की सुंदरी पत्नी पिंकू की भी मृत्यु हो गयी। जिला हॉस्पिटल में भर्ती 14 घायल लोगो को भी दोपहर तक आगरा, भरतपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में कुल दो लोगों की मृत्युं हुई है और कुल 14 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में घायल मैंबर के भाई रामजीत ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हादसे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटे है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!