पेट्रोलिंग के दौरान विकासपुरी थाने की पुलिस टीम के हत्थे चड़े लुटेरे

दिल्ली: विकासपुरी थाने की पुलिस टीम ने 2 चोरों को पेट्रोलिंग के दौरान किया गिरफ्तार , कीमती सामान हुआ बरामद

इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह दहिया (SHO विकासपुरी), और सुरेंदर सिंह (ACP तिलक नगर) की देखरेख में बनाई गई पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2021 को 2 चोरों को धर दबोचा। इस टीम में एचसी दिनेश कुमार  और एचसी नंदा राम सहित 3 सीटी नीरज, सीटी संदीप और सीटी सुरेंदर शामिल थे और उत्तम नगर चौक पर पिकेट ड्यूटी के दौरान तैनात थे।

शाम 7 बजे के करीब विकासपुरी थाना पुलिस टीम ने उत्तम नगर चौक पर पिकेट ड्यूटी के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने के दौरान उनके पास से  2  मोबाइल बरामद किये गए जो विकासपुरी थाने इलाके से चोरी किये गए थे। 

Radhey Krishna Autoआरोपियों की पहचान अंशु सिंह और हिमांशु के रूप में हुई है, अंशु सिंह पर इससे पहले चोरी के 11 मामले जबकि हिमांशु पर चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। मामले की जांच-पड़ताल के दौरान मोबाइल फ़ोन्स के अलावा एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा केस की आगे की जांच-पड़ताल जारी है। 

ये भी पढ़े: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!