विकासपुरी पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरामद की हज़ारों क्वाटर देसी शराब

दिल्ली के विकासपुरी थाने की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान 2 बूटलेगर्स को किया गिरफ्तार, बरामद की हज़ारों क्वाटर देसी शराब

04 अक्टूबर को महेंद्र सिंह दहिया (SHO विकासपुरी) और सुरेंदर सिंह (ACP तिलक नगर) की देखरेख में पेट्रोलिंग के लिए एक टीम तैयार की गई थी जिसमें एएसआई राजेश, एचसी पवन और सीटी राजेश शामिल थे।

आपको बता दें कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस शंकर गार्डन, विकासपुरी में स्थित इंद्रा गांधी कॉलेज पहुंची जहां उन्हें संदिग्ध हालत में सिल्वर कलर की हौंडा सिटी कार दिखी। जिसके बाद पुलिस ने कार को रोकने को कहा लेकिन कार में सवार शख्स ने मौके से भागने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी जिसके चलते वह कार को रोकने में कामियाब रहे। इतना ही नहीं बल्कि छानबीन के दौरान पुलिस ने गाड़ी से हरियाणा की देसी शराब के 20 कार्टन्स भी बरामद किए जिनमें तकरीबन 1000 क्वाटर देसी शराब थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान जय सिंह और राजू के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह जीतू नाम के एक सासी के लिए काम करते हैं। बहरहाल, पुलिस ने जीतू सासी को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने किया गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के 4 शूटरों को अरेस्ट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!