सड़क किनारे खड़ी DTC बस में मारी वैगन आर चालक ने टक्कर, मौत

वैगन आर कार चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ी DTC बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फिर इस हादसे में चालक रामबीर सिंह की मौत हो गई।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां रविवार सुबह मोरी गेट की लालबत्ती पर छोटा हाथी टैम्पो से एक वैगन आर में मामूली टक्कर लग जाने से बैगन आर चालक द्वारा पहले तो छोटा हाथी के चालक से बहस कर उसका मोबाइल छीन लिया और फिर कार में बैठकर वहां से चल दिए।

बात दें की छोटा हाथी के चालक द्वारा पीछा करने पर भागने के दौरान वैगन आर कार चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ी DTC बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फिर इस हादसे में चालक रामबीर सिंह की मौत हो गई। ऐसे में कश्मीरी गेट थाना पुलिस द्वारा सोमवार को सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भी पोस्टमार्टम करवा शव सवजन को सौंप दिया है।

वही अब DCP उत्तरी जिला मनोज कुमार मीणा द्वारा बताया गया की राजबीर सिंह मूलरूप से लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे और उनकी लोनी में ही दुकान है। ऐसे में रविवार को वह पत्नी के साथ दुकान का सामान खरीदने सदर बाजार आए थे और सामान खरीदने के बाद वह उक्त सामान को कार से लेकर ही वापस लोनी जा रहे थे।

जिसके बाद सुबह 9.45 बजे मोरी गेट के पास ही एक छोटा हाथी के चालक द्वारा वैगन आर में टक्कर मार दी जिससे राजबीर को गुस्सा आ गया और फिर कार से उतरकर उन्होंने छोटा हाथी के चालक से आगे झगड़ा करना शुरू कर दिया और इस झगडे के दौरान ही राजबीर द्वारा छोटा हाथी के चालक का मोबाइल छीन लिया और तुरंत पत्नी के साथ कार में सवार वहां से निकल लिए।

हालाँकि, छोटा हाथी के चालक द्वारा बाद में वैगन आर का पीछा करना शुरू कर दिया और भागने के दौरान ही कुछ दूर आगे जाते ही राजबीर द्वारा पीछे से एक DTC बस में टक्कर मार दी और सुबह 10 बजे पुलिस काे कॉल मिलने पर घायल पति-पत्नी को पुलिस ने उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों द्वारा राजबीर को मृत घोषित कर दिया और इस बारे में पुलिस का कहना है कि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!