महिला से विवाद के चलते वॉचमैन ने की सात साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

स्विमिंग पूल में मृतक बच्चे का शव मिला और फिर पुलिस ने बाद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच करने के वक्त...

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बता दे की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चे की मां से विवाद के चलते एक वॉचमैन ने सात वर्ष के एक बच्चे का पहले तो कथित तौर पर अपहरण कर लिया और फिर बच्चे की हत्या कर दी। इस मामले में खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी वॉचमैन नितिन कांबले ने सोमवार वाले दिन कल्याण कस्बे में अपने स्कूल से एक बच्चे का अपहरण कर लिया। जब लड़का अपने घर वापस नहीं लौटा तो बच्चे के परिजनों ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। आरोपी नितिन कांबले को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्विमिंग पूल में मिला मृतक का शव

इस मामले में अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पहले तो तलाश शुरू की और फिर एक आवास परिसर के स्विमिंग पूल में मृतक बच्चे का शव मिला और फिर पुलिस ने बाद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच करने के वक्त पुलिस को आरोपी नितिन कांबले और पीड़िता की मां के बीच में प्रेम संबंध के बारे में पता चला। बाद में महिला उससे बचने लगी, जिस वजह से उनका झगड़ा हुआ।

आरोपी को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला के साथ बदला लेने के लिए कथित तौर पर पहले तो 7 साल के उसके बच्चे का अपहरण कर लिया और फिर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में बच्चे को डुबो कर मार डाला, जहां पर आरोपी पहले काम करता था। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया और फिर बाद में आरोपी नितिन कांबले को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: IGI एयरपोर्ट पर चीन की एक महिला ने खुदकुशी का किया प्रयास, जांच जारी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!