शादी की खुशियां मातम में तब्दील, डांस करते-करते महिला मौत

राजस्थान के जालोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान डांस करते समय एक विवाहिता की अचानक मौत हो गई।

राजस्थान।

राजस्थान के जालोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान डांस करते समय एक विवाहिता की अचानक मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना जालोर जिले के बागोड़ा उपखंड के नई मोरसीम गांव की है, जहां एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लुम्भाराम पुरोहित के घर मांगलिक आयोजन हो रहे थे। उनकी बेटी ममता की शादी मंगलवार को तय थी, जबकि बेटे का विवाह 1 मई को होना था। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ थी और उत्सव का माहौल बना हुआ था।

इसी समारोह में शामिल होने के लिए वाटेरा गांव की रहने वाली दीपिका अपने माता-पिता और बहन के साथ अपने मामा के घर आई हुई थी। दीपिका की शादी करीब चार महीने पहले तातोड़ निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई थी और यह उसका शादी के बाद पहला बड़ा पारिवारिक समारोह बताया जा रहा है।

सोमवार रात बंदोली कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन चल रहा था। परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य खुशी-खुशी नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान दीपिका भी डांस कर रही थी, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े : मुंबई में बिरयानी-तरबूज कांड: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!