कैब धीमे चलाने को कहा तो ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर

कैब ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जितेंद्र राणा पर किया चाकू से खतरनाक हमला, आरोपी ड्राइवर पुलिस की हिरासत में

कैब ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जितेंद्र राणा पर चाकू से खतरनाक हमला किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने ड्राइवर को गाड़ी सिर्फ धीरे चलाने को बोला था। वारदात के बाद जितेंद्र राणा को एम्स अस्पताल में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।आपको बता दें कि हौज़खास पुलिस ने कैब ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है, ड्राइवर कैब में अपने साथ चाकू लेकर चलता था।

दक्षिण ज़िला पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, जितेंद्र रंदा अपने परिवार के साथ मालवीय नगर इलाके में रहते हैं। खबर के मुताबिक, उन्होंने राजौरी गार्डन से मंगलवार 7 सितंबर को कैब ली थी। वह कैब ड्राइवर राजकुमार शर्मा के साथ आगे बैठे थे और परिवार के बाकी लोग पीछे बैठे थे।

सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर राजकुमार कैब काफी तेज़ चला रहा था, इस पर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने कैब को आहिस्ता चलाने को बोला तो ड्राइवर भड़क गया और बदतमीज़ी पर उतर आया।

आरोपी ड्राइवर ने हौज़खास मेट्रो स्टेशन के करीब जितेंद्र राणा और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नीचे उतार दिया। जब रिटायर्ड पुलिस अफसर ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी कैब चालक ने गाड़ी से चाकू निकालकर उन पर कम से कम 5-6 बार चाक़ू से वार कर दिए।

Tax Partner

मौके पर मौजूद बाकी लोग आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़ने में सफल रहे, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आरोपी की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

आरोपी का कहना था कि एक बार उसका कैब में बैठी सवारी से झगड़ा हो गया था, तब से वह अपने साथ सेफ्टी के लिए चाकू रखने लगा था।

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 9 सितम्बर का दिन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!