नहीं दिए वापस 1500 रुपये तो बहनोई की ईंट मारकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को स्वर्ण पार्क में एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली और देखा गया कि कमरे में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है।

हाल ही में खबर सामने आई है जहां नांगलोई इलाके में पंद्रह सौ रुपये वापस नहीं करने पर एक युवक द्वारा बहनोई की ही सीधा ईंट मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की उसने अपने साले से रुपये उधार लिए थे। वही पुलिस द्वारा अब CCTV कैमरों के जरिए आरोपी तक पहुंची और उसे रविवार को मुंडका से अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान स्वर्ण पार्क निवासी नरेश (40) के रूप में हुई है।
बता दें कि 2 दिसंबर को पुलिस को स्वर्ण पार्क में एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा देखा गया कि कमरे में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। साथ ही उसके सिर पर ईंट से वार किया गया है और पास ही ईंट पड़ी हुई थी। वही छानबीन में पता चला कि नरेश कूड़ा बीनने का काम करता था और वह बरेली के कैरा गांव का रहने वाला था।
वही पुलिस द्वारा मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच करवाई गई और इसके बाद पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। नांगलोई थाना प्रभारी प्रभु दयाल के नेतृत्व में भी पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच शुरू की और तभी जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ उससे अलग रहती थी।
वही नरेश को आखिरी बार उसके एक दोस्त द्वारा उसके साले महेंद्र के साथ देखा था और महेंद्र घटना के बाद से गायब था। ऐसे में पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। साथ ही 100 से ज्यादा कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस द्वारा रविवार को आरोपी महेंद्र को गणपति धर्म कांटा मुंडका के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक उसकी सगी चचेरी बहन का पति था और उसने उससे 1500 रुपये उधार लिए थे।
हालाँकि, काफी कहने के बावजूद वह भी पैसा वापस नहीं कर रहा था इसलिए उसने उसकी हत्या की ही साजिश रची और शनिवार को उसने पीड़ित के साथ कमरे में शराब पी और फिर मौका पाकर उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करते हुए ही मौत के घाट उतार दिया गया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










