पकड़े जाने पर बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा हवलदार

एक संदिग्ध भागने में कामयाब हो गया लेकिन हवलदार ने सुल्तानपुरी निवासी मुन्ना लाल को पकड़ लिया। पकड़ने जाने पर आरोपी ने अपने जेब से पिस्टल...

राजधानी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में पकड़े जाने पर एक बदमाश ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इस हमले में हवलदार बाल-बाल बच गया। स्थानीय पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बदमाश का साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और साथ ही हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के केएन काटजू मार्ग थाना में तैनात प्रवीण नामक हवलदार और साथ ही सिपाही अंशुल सोमवार की रात इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद पुलिस ने दो संदिग्धों को घूमते हुए देखा।

पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन एक संदिग्ध भागने में कामयाब हो गया जबकि हवलदार ने दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी आरोपी मुन्ना लाल को दबोच लिया। पकड़ने जाने पर आरोपी मुन्नालाल ने अपने जेब से पिस्टल निकालकर प्रवीण को निशाना बनाकर फिर गोली चला दी। हवलदार ने खुद को बचाते हुए आरोपी मुन्नालाल के हाथ से पिस्टल छीन ली।

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश मुन्नालाल ने बताया कि वह वारदात करने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। और बदमाश ने अपने साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Accherishtey
ये भी पढ़े: शादी से पहले युवती की अश्लील फोटो वायरल, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!