नहीं मिली दिल्ली में रहने की जगह तो कर दी नाबालिग की हत्या, जंगल में फेंका शव, गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के चलते महाआनंदमयी मार्ग पर स्थित जंगल में एक लड़की का शव 4 सितंबर को मिला था।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां एक लड़की की इसलिए हत्या कर दी गई क्योकि उसे रखने के लिए दिल्ली में उन्हें जगह और ठिकाना नहीं मिला और जेब में भी उसके पैसे नहीं थे। ऐसे में इज्जत की खातिर लड़की बांदा, यूपी स्थित अपने घर भी वापस नहीं जाना चाहती थी।

जिसके बाद लड़की के दोस्त द्वारा अपने साथी के साथ ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वही शव को महाआनंदमयी मार्ग के पास स्थित घने जंगलों में सीधा फेंक दिया था। अब गोविंदपुरी थाना पुलिस द्वारा लड़की के दोस्त नीरज (26) और उसके साथी सुशील (22) को इस केस में गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस द्वारा अब दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर रखा हुआ है।

बता दें कि दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के चलते महाआनंदमयी मार्ग पर स्थित जंगल में एक लड़की का शव 4 सितंबर को मिला था। जिसके बाद महाआनंदमयी मार्ग पर केले की दुकान लगाने वाला लघुशंका के लिए जंगल में गया तो उसे एक लड़की का शव पड़ा देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को PCR कॉल कर इस बारे में सूचना दी। साथ ही हत्या का मामला दर्जकर जिला पुलिस उपायुक्त रजोश देव की निगरानी में ACP कालकाजी प्रदीप कुमार की देखरेख में ही गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश की टीम द्वारा जांच शुरू की।

उसके बाद CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक UP नंबर का चैंपियन (छोटा हाथी) उन्हें आस पास घूमता मिला। जैक बाद पुलिस इस चैंपियन के नंबर से बांदा, यूपी में मालिक तक सीधा पहुंची। जिसके बाद चैंपियन मालिक द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसके चैंपियन को सुशील और नीरज चलाते हैं। जांच के बाद ACP प्रदीप कुमार की टीम द्वारा सुशील और नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही आरोपियों ने उससे पूछताछ में खुलासा किया जिसमे उन्होंने बताया कि नीरज की फथपूर्वा गांव, बांदा यूपी निवासी लड़की से दोस्ती थी।

हालाँकि, लड़की 1 सितंबर को नीरज और सुशील के साथ ही दिल्ली आ गई और बदरपुर, पुलप्रह्लादपुर और सरिता विहार इलाके में घूमते रहे, मगर इन्हें कहीं भी रहने को इसके लिए जगह नहीं मिली। साथ ही इनके पास भी कोई पैसे भी नहीं थे। ऐसे में रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया और नीरज ने लड़की को वापस बांदा, यूपी जाने के लिए कहा, मगर लड़की द्वारा इज्जत की दुहाई देकर वापस जाने से मना कर दिया।

चैंपियन में गला दबाकर की हत्या

ऐसे में सुशील और नीरज द्वारा लड़की की हत्या करने की साजिश रच ली जहां उन्होंने चैंपियन में ही लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और तीन और चार सितंबर की रात शव को फिर जंगल में फेंक दिया था। जिसके बाद आरोपी दिल्ली से सीधा बांदा, यूपी चले गए थे।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!