नहीं चुकाया दस हजार रुपये का कर्ज़ तो गुस्से में चाकू मारकर कर दी चचेरे भाई की हत्या

पुलिस अधिकारी का इस बारे में कहना है कि शाहिद द्वारा जहूरुद्दीन से 10,000 रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा था।

एक खबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके से सामने आयी है जहां महज 10 हजार के लेनदेन विवाद में एक युवक द्वारा अपने ही 58 साल के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ऐसे में पुलिस द्वारा बताया गया कि जहूरुद्दीन को कथित तौर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे ही भारत डेयरी के पास शाहिद द्वारा चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें की एक पुलिस अधिकारी का इस बारे में कहना है कि शाहिद द्वारा जहूरुद्दीन से 10,000 रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा था। जिसके बाद अधिकारी द्वारा बताया गया कि जहूरुद्दीन शाहिद से कर्ज चुकाने के लिए कहता था जिसके कारण दोनों के बीच काफी विवाद होता था। रिपोर्ट्स से सामने आया की पीड़ित जूता बनाने का कारोबार करता था और जहूरुद्दीन के बेटे सोहेल की शिकायत के आधार पर ही इस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे बताया गया कि शाहिद को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं हैं।

नशे के आदी युवको की होटल के कमरे में मिली लाश

हाल ही में एक खबर नांगलोई इलाके में स्थित द विंटेज रेजीडेंसी होटल से सामने आयी है जहां दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की पहचान गांव क्वी पानीपत हरियाणा निवासी जितेश घनघस (29) और छज्जू राम कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर निवासी सचिन (24) के रूप में अब हुई है। बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों अचेत अवस्था में मिले थे और कमरे में काफी मात्रा में सुई और दवाओं के कुछ खाली बोतलें भी उनको मिली हैं। वही शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा आशंका जताई गयी है कि नशीले पदार्थ के ओवरडोज होने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की अभी छानबीन में जुटी हुई है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!