पति को अपने मां-बाप से मिलने पर ससुरालियों ने नुकीले हथियार से किया वार

त्नी गुस्से में आकर अपने मायके चली गई और अगले दिन रुकसार अपने परिवार को लेकर निहाल विहार स्थित घर आ गई। उस दौरान वह घर में मौजूद था।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मनमुटाव के चलते महिला के परिजनों द्वारा उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वही सामने आया कि पीड़ित के ससुर और साले द्वारा उसकी लात घूंसों से पिटाई करने के बाद उसपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से फिर घायल कर दिया।

बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद भी ये सभी आरोपी फरार हो गए। ऐसे में अब पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का भी मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही रविवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी पीड़ित के ससुर और साले को भी अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है और पीड़ित की पहचान शहजाद के रूप में हुई है।

रिपोर्स्ट से सामने आया कि वह अपनी पत्नी रुकसार के साथ निहाल विहार इलाके में ही रहता हैं और पश्चिम विहार में जिम ट्रेनर का काम करता है। ऐसे में पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ज्वालापुरी इलाके में ही रहते हैं और उसकी पत्नी उसे अपने माता-पिता के पास जाने से रोकती थी। वही उसकी मां की तबीयत खराब थी तो 23 सितंबर को वह अपनी मां से मिलने के लिए ज्वालापुरी चला गया। इस की भनक लगते ही उसकी पत्नी ज्वालापुरी पहुंच गई और उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद पत्नी गुस्से में आकर अपने मायके चली गई और अगले दिन रुकसार अपने परिवार को लेकर निहाल विहार स्थित घर आ गई। उस दौरान वह घर में मौजूद था।

हालाँकि, इस दौरान उसकी रुकसार के पिता रफीक और उसके भाई कबीर से कहासुनी हो गई जिसके बाद उन लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी और उसकी कमर में नुकीले हथियार से भी वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ऐसे में वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी और उसके परिवार के सभी फरार हो गए। साथी ही पीड़ित ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। ये सब होने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों पिता-पुत्र अभी फरार थे। लेकिन रविवार को पुलिस को उनके घर में होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!