स्मैक लाने से मना किया तो नशेड़ी ने कर दी उसकी मां की हत्या

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक 17 वर्षीय युवक ने स्मैक लाने से मन किया तो, आरोपी ने उसकी मां की चाक़ू मारकर हत्या कर दी

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक 17 वर्षीय युवक ने स्मैक लाने से मन किया तो, आरोपी ने उसकी मां की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। इसी के साथ आरोपी ने उसके चाचा को भी चाकू से गोद दिया।

खबर के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है, जबकि वारदात में घायल हुए व्यक्ति की पहचान सन्नी के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि वारदात के कुछ घंटो बाद ही पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ़ लाखन (25 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतक प्रियंका का 17 वर्षीय बेटा समीर (बदला हुआ नाम) आरोपी का दोस्त था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार (07 नवंबर) देर रात को लकी ने समीर का मोबाइल रखकर, उसे अपने पास से 400 रूपये देकर स्मैक खरीदकर लाने को कहा। इसके बाद समीर सीधा अपने घर पहुंचा और अपनी मां को उसने पूरा वाक्य बताया।

सूत्रों के अनुसार, उस समय घर पर मौजूद सन्नी और प्रियंका आरोपी के पास गए और उसे खूब डांटा। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका ने लकी के एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इसी बात से गुस्सा होकर लकी ने दोनों पर हमला कर दिया।

बहरहाल हमले में प्रियंका की मौत हो गई जबकि सन्नी का इलाज डीडीयू हॉस्पिटल में हो रहा है, मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: सनकी आशिक ने हाथ-पैर बांधकर डाला तेज़ाब, महिला की हालत नाज़ुक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!