रुपाली ने बुर्का पहनने से किया मना तो इकबाल ने रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक़ आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार की रात अपनी पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला यह घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है मुंबई...

बुर्का और हिजाब को लेकर कई देशों में बढ़ते बवाल के दौरान मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इकबाल महमूद शेख नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली की इसलिए गला रेतकर हत्या कर दी कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और साथ में बुर्का नहीं पहनती थी। रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक शादी की थी

लेकिन रुपाली इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। तलाक के पूर्व ही आरोपी इकबाल ने रुपाली की जघन्य हत्या कर डाली। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात अपनी पत्नी रूपाली को सरेराह धारदार चाकू से गोद डाला। यह वारदात मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बताया गया है कि मृतक रूपाली ने इकबाल शेख से तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों पति पत्नी चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे।

मृतक रूपाली चूंकि हिंदू थी लेकिन शादी के बाद भी रुपाली मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए रुपाली का पति इकबाल खुद और उसके परिजन रुपाली से खफा थे। आरोपी इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन रुपाली नहीं मानती थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल दोनों अलग अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है।

छह महीने से अलग रहते हुए भी दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती थी। लेकिन, इकबाल इस दौरान भी रुपाली पर मुस्लिम परंपराओं को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर इकबाल ने उसे तलाक दे दिया था। आरोपी इकबाल शेख ने रूपाली को सोमवार शाम के समय चेंबूर इलाके के पीएल लोखंडे मार्ग पर नागेवाड़ी में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर से बुर्के और अन्य बातों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई।

इस पर रुपाली ने इक़बाल से तलाक की मांग दोहराई। कहासुनी और विवाद बढ़ने पर आरोपी इकबाल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और अपनी पत्नी रुपाली के गले पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से भाग निकला। चाक़ू से वार होने के बाद रुपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी इक़बाल से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर भेजती थी अपने प्रेमी को, दोनों गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!