अपने शादीशुदा बेटे से चंद रूपये मांगे तो, बहू ने तोड़ दिया अपनी बुज़ुर्ग सास का हाथ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। दरअसल 70 साल की बुज़ुर्ग महिला ने अपने बेटे से थोड़े पैसे क्या मांगे उसकी पत्नी ने बेलन और बाल्टी से वारकर डाला।

जिसकी वजह से उनका दाहिना हाथ टूट गया। बुज़ुर्ग महिला बुरी तरह दर्द से तड़पने लगी। वहीं बाकी परिजनों ने उनको जीटीबी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इसके बावजूद भी पीड़ित बुज़ुर्ग ने अपने बेटे-बहू को बचाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, रिश्तेदारों के कहने पर बुज़ुर्ग ने बहू की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी है।

ख़बर के मुताबिक, बुजुर्र्ग पीड़िता गोदा देवी किराए के घर में सीमापुरी इलाके में अकेली रहती हैं। हालांकि घर के पास इनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, गोदा देवी की महज़ 2500 रूपये पेंशन आती है, और उससे से ही वो अपना खर्चा निकलती हैं। इसी के साथ महीने के आखिर में उनके रूपये जब खत्म हो जाते हैं तो वह अपने बेटों से पैसे लेती हैं।

आरोप है कि जब इस महीने के अंत तक आते-आते जब उनके पैसे ख़त्म हो गए तो 25 नवंबर को वह कुछ पैसे लेने अपने बेटे किरण के पास पहुंची। गोदा देवी अपने बेटे से पैसे मांग ही रही थी कि उनकी बहू अनीता जोशी वहां आई और उनपर भड़कने लगी और झगड़ने लगीं।

इसी दौरान बहू अनीता ने अपनी सास पर बेलन से हमला कर दिया, इतना ही नहीं बल्कि उसके बाद उन्होंने लोहे की बाल्टी से भी अपनी बुज़ुर्ग सास पर हमला किया जिससे उनका हाथ टूट गया। इस पूरी वारदात के बाद परिजन उनको इलाज के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले गए।

फ़िलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!