जाम में आगे निकलने के लिए जगह नहीं दे पाया कैब ड्राइवर तो उतार दिया मौत के घाट
पुलिस द्वारा अब आरोपियों में से एक को पकड़ लिया है, जो नाबालिग है और अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक खबर दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आयी है जहां एक कैब चालक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वही अब उन आरोपी द्वारा कैब चालक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह जाम में फंसे स्कूटी सवार लोगों को आगे जाने और निकलने के लिए जगह नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा अब आरोपियों में से एक को पकड़ लिया है, जो नाबालिग है और अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के चलते, संगम विहार निवासी मनोज कुमार गुड़गांव के एक VPO में कैब ड्राइवर के रूप में ही काम करता था और कल शाम उन्होंने वीपीओ के पांच कर्मचारियों को मालवीय नगर इलाके से ही और फिर एक को महरौली से कैब में बैठाया था। इसके बाद महरौली की सड़कें संकरी होने के कारण कार जाम में फंस गई और रात करीब 8:40 बजे पीछे से स्कूटी पर तीन लड़के आए।
ऐसे में चूंकि कैब स्कूटी के सामने थी इसलिए स्कूटी सवार लोगों द्वारा कैब ड्राइवर से जगह देने के लिए कहा, लेकिन कार ड्राइवर ऐसा नहीं कर सका क्योंकि वहां आगे के लिए जगह नहीं थी और देखते ही देखते स्कूटी सवार लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद स्कूटी सवारों में से एक नीचे आया और उसने कैब ड्राइवर के सीने पर सीधा तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया और फिर स्कूटी से भाग गया। ऐसे में घायल को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
पुलिस के चलते, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और अब इंस्पेक्टर पी सी यादव, SHO/महरौली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है और अब एक टीम इलाके में CCTV कैमरे चेक किए गए और मुखबिर तैनात भी किए गए हैं। जल्द ही बीट स्टाफ को इसमें शामिल आरोपी व्यक्तियों के संबंध में एक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई और उसके चलते तीनों की पहचान कर ली गई है और अब उनमें से एक (नाबालिग होने के कारण नाम छुपाया गया है) को अब पुलिस ने पकड़ लिया गया है और अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










