पार्टी में नहीं उठाया कॉल तो युवक ने सरेआम बेइज्जत किया-पीटा, गुस्से में पीड़िता ने दी जान
युवती पार्टी में होने के कारण फोन नहीं उठा पाई तो आरोपी द्वारा उसकी बहन को फोन किया और बहन से जगह पूछकर आरोपी वहां सीधा पहुंचा

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां बिना बताए पार्टी में जाने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर दी। ऐसे में बताया जाता है कि फोन नहीं उठाने पर प्रेमी आग बबूला हो गया था और फिर उसने पार्टी में जाकर प्रेमिका को भी अपमानित किया और कमरे पर आकर पीटा। वही इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता द्वारा इसके बाद फांसी लगा ली।
बता दें की ये घटना रविवार तड़के करीब चार बजे खोड़ा क्षेत्र की है जिसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना खोड़ा पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे ACP इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी खोड़ा में रहने वाला नाजिब का है। रिपोर्ट्स से सामने आया की खोड़ा में ही अब किराये पर अपनी बहन के साथ रहने वाली दूसरे धर्म की युवती से ही नाजिब के डेढ़ साल से संबंध थे और पीड़िता शनिवार रात अपनी बहन और साथ में रहने वाली दोस्त के साथ खोड़ा में ही मुंहबोली बहन के यहां पर पार्टी में गई थी और इस बारे में पता चला तो नाजिब द्वारा उसे फोन किया गया।
लेकिन युवती पार्टी में होने के कारण फोन नहीं उठा पाई तो आरोपी द्वारा उसकी बहन को फोन किया और बहन से जगह पूछकर आरोपी वहां सीधा पहुंचा और युवती से आगे गाली-गलौज कर सभी के सामने अपमानित किया। ऐसे में वहां से जबरन उसे लेकर आया और युवती के कमरे पर भी पहुंचा जिसके बाद वह काफी देर तक झगड़ता रहा।
हालाँकि, बहन और दोस्त द्वारा पुलिस को बताया गया कि आरोपी ने युवती को दो-तीन बार थप्पड़ मारे, जिसके बाद वह यहां से वो चला गया। ऐसे में आरोपी के जाते समय युवती द्वारा कहा गया था कि आज के बाद तुम्हारा मुंह नहीं देखूंगी। इसके बाद बहन और दोस्त भी एक कमरे में चले गए तो युवती दूसरे कमरे में लेट गई। जिसके कुछ देर बाद बहन ने देखा तो युवती फंदे पर लटकी थी और उसे उतारकर वह पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों द्वारा पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










