रिश्ता मंजूर ना होने पर प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर प्रेमी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

खबर सामने आयी है जहां जाफराबाद इलाके में लड़की के प्रेमी को उसके परिजनों द्वारा सोमवार शाम को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी

दिल्ली में अपराध की घटनाये बहुत तेज़ी से बढ़ रही है जहां दिन दहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। ऐसे में इसी से जुडी खबर सामने आयी है जहां जाफराबाद इलाके में लड़की के प्रेमी को उसके परिजनों द्वारा सोमवार शाम को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

बता दें कि सलमान जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है नाम के युवक पर चाकू से पूरे आठ से ज्यादा वार किए गए है और साथ ही उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल जब ले जाया गया तो वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया और अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

जानकारी के चलते, सलमान की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके साथ उसके भाई मोहसिन और एक नाबालिग द्वारा बुरी तरीके से चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। वही प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का काफी समय से विरोध कर रहे थे। ऐसे में यह घटना कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर, जाफराबाद के पास होती दिखी थी।

ईसिस के साथ अब पुलिस का कहना है कि इस हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है लेकिन अभी मंजूर और उसके बेटे फरार हो रखे हैं और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और उसी के साथ आगे की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स कि माने तो 25 साल के घायल युवक सलमान को अस्पतालइसके बाद भर्ती कराया गया था और उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को जांच में साथ ही पता लगा कि सलमान गली नंबर 7, ब्रह्मपुरी, जाफराबाद में अपने परिवार के साथ रहता था और साथ ही उसकी गली नंबर-दो में रहने वाली एक लड़की से पिछले दो साल से उसकी दोस्ती थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!