सब्जी विक्रेता ने ई-रिक्शा हटाने को बोला तो चालक ने की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
उसके बाद ये सब देखकर आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया और संदीप तुरंत अपने पिता को रिक्शा में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा

दिल्ली के जहांगीरपुरी सीडी ब्लॉक से एक खबर सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार रात दुकान के सामने से ई-रिक्शा हटाने की बात को लेकर ही विवाद छिड़ गया और उसके बाद चालक ने सब्जी विक्रेता दरभंगा, बिहार निवासी राम विलास को उसी समय पीट पीटकर मार डाला। ऐसे में इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सहित पैरामिलिटरी फाॅर्स को तैनात कर दिया गया है।
बता दे की इस मामले में जहांगीरपुरी थाना पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब फरार ई-रिक्शा चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस द्वारा बताया गया कि राम विलास अपनी पत्नी कांति देवी और 4 बच्चों के साथ सीडी ब्लॉक में रहते थे।
ऐसे में वह इलाके में रेहड़ी पर प्याज बेचते थे और बृहस्पतिवार रात को वह पत्नी और छोटे बेटे संदीप के साथ सीडी ब्लॉक की सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर अपना काम कर रहे थे और प्याज बेच रहे थे। लेकिन कांति देवी ने बताया कि इसी दौरान वहां एक ई-रिक्शा चालक अत है और उनकी रेहड़ी के सामने ही ई-रिक्शा रोककर सब्जी खरीदने लगता है।
इसके बाद जब राम विलास द्वारा चालक से कहा गया कि वह कुछ दूरी पर पथराव हो गया है और उसकी वजह से पुलिसकर्मी द्वारा यहां से सबको हटने के लिए कहा है और इसलिए वह अपना ई-रिक्शा यहां से जल्दी हटा लें। वही इस बात को लेकर ई-रिक्शा चालक और राम विलास के बीच बहस छिड़ गई और बीच बचाव की कोशिश कर रही कांति देवी को चालक द्वारा थप्पड़ मारने का इशारा भी किया गया।
यह देखकर राम विलास सीधा अपने रेहड़ी के आगे आया और चालक राम के साथ मारपीट करना शुरू हो गया। ऐसे में आरोपी ने उसके सीने पर घूंसे मारे और उसे बुरी तरह धक्का भी दे दिया। जिससे राम विलास का सिर रेलिंग से जाकर टकराया और वह वही बेहोश हो गया।
उसके बाद ये सब देखकर आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया और संदीप तुरंत अपने पिता को रिक्शा में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ऐसे में घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है और इस केस में जुट गयी है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










