आखिर क्यों राधिका यादव के पिता ने किया उसका कत्ल, रील का चक्कर या कुछ और

शहर के सेक्टर 57 में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने उसे 3 गोलियां मारकर उसकी हत्या करने की घटना

शहर के सेक्टर 57 में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने उसे 3 गोलियां मारकर उसकी हत्या करने की घटना से शहर के लोग भी काफी हैरान हैं।

पुलिस को दिए हुए बयान में पिता ने काफी खुलासे भी किए हैं। उसने जांच में कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर टेनिस प्लेयर होने पर गर्व था टेनिस खेलने के दौरान ही उनके कंधों में चोट आई और उन्होंने डेढ़ साल पहले खेल छोड़ दिया।

डेढ़ महीने पहले उन्होंने घर के पास ही टेनिस एकेडमी शुरू की थी, पर जब वह बाहर निकलते थे तो लोग राधिका के पिता को बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे और यह बात काफी चुभती थी।

जसिको लेकर उन्होंने बेटी को एकेडमी बंद करने के लिए बोला था। 15 दिनों से इस बात पर उन सब की आपस में काफी लड़ाई हो रही थी। वीरवार सुबह इस बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। बेटी के नहीं मानने पर उन्होंने पीठ पर 3 गोलियां मार दी।

उस वक्त घर के लोगों के लिए किचन में खाना बना रही थी। फिलहाल हत्या का कारण कुछ भी हो, पर यह बात कि तानों से परेशान होकर पिता ने अपनी बेटी को की जान से मार दिया, शहर वासियों और आस पड़ोस के लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!