ड्रग तस्करी मामले में महिला अरेस्ट, पुलिस ने जब्त किया 10 करोड़ का नशीला पदार्थ
क्रिस्टल मेथमफेटामाइन एक प्रकार की दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से दवाई बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह दवा लोगों को नशे की लत का...

मिजोरम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में सोमवार को एक महिला को अरेस्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने लगभग आरोपी के पास से पांच किलोग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन जब्त किया है।
आपको बता दे की क्रिस्टल मेथमफेटामाइन एक प्रकार की दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से दवाई बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह दवा लोगों को नशे की लत का भी शिकार बना सकती है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच ग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन की कीमत कुल 10 करोड़ रुपये है। अब इस मामले में आगे की जांच के लिए मिजोरम के बावंगकान थाने में एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े: महिला ने की घरेलू हिंसा की शिकायत, तो पति ने महिला सुरक्षा अधिकारी पर छोड़ा कुत्ता










