दिल्ली के गौतमपुरी में तलवार और डंडे से महिला पर वार, CCTV फुटेज आया सामने
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक मारपीट और हत्या की वारदात सामने आ रही हैं। ऐसे

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक मारपीट और हत्या की वारदात सामने आ रही हैं। ऐसे ही बदरपुर थाना इलाके की गौतमपुरी में दो गुटों में लड़ाई होने से एक महिला पर लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया है। हमले में महिला घायल हो गई थी।
दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में हाथों में लोग डंडे और नंगी तलवार लेकर आए. मौके पर मौजूद एक महिला पर हमला कर दिया. दो गुटों में लड़ाई के बाद ये घटना हुई है.#DelhiNews @DelhiPolice pic.twitter.com/X0qbC4chdA
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) August 4, 2023
महिला से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी देखने को मिला है। जिसमें आप देख सकते है की एक गुट के लोग हाथों मे डंडे और नंगी तलवार लेकर आए। मौके पर दूसरे गुट की अकेली महिला को देखकर पहले पत्थर से हमला किया और उसके बाद फिर डंडे से पीटने लगे। वह हमले में घायल हो गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









