छठी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, बेटी ने पिता व परिजनों पर लगाए ये आरोप

बेटी ने अपने परिवार के लोगों पर भी यह आरोप लगाया कि वह उसकी मां को अक्सर बेटा नहीं पैदा करने को लेकर ताना देते रहते थे।

राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर छह में रविवार रात के समय एक शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गई। मृतका की बेटी ने अपने पिता व परिवार वालों को इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी परिवार वालों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मृतका के पति को मामले में गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बाकी अन्य परिजनों की भूमिका के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रही है। मृतका की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। महिला अपने पति पवन यादव व दो बेटियों के साथ दिल्ली के द्वारका सेक्टर छह में रहती थी।

महिला एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। मृतका की बेटी ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह बताया कि उसकी मां का पिता से आए दिन झगड़ा होता था। उसके पिता अक्सर शराब पीकर आते थे और फिर उसकी मां से तलाक की मांग करते थे। इस बात पर दोनों के बीच में झगड़ा होता था। बेटी ने अपने परिवार के लोगों पर भी यह आरोप लगाया कि वह उसकी मां को अक्सर बेटा नहीं पैदा करने को लेकर ताना देते रहते थे। दो अप्रैल रात के समय उसके पिता शराब पीकर घर आए और फिर उसकी मां से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान मृतका की बेटी को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। उसके पिता ने अपनी बेटी को बताया कि उसकी मां नीचे गिर गई है। इसके बाद जब वह सीढ़ियों से नीचे गई तो उसने अपनी मां को अचेत पाया।

बेटी मां को ले गई हॉस्पिटल

वह मां को लेकर पास के हॉस्पिटल गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के पति पवन यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा में बेटे व पति से अलग रह रही डॉक्टर का घर में मिला सड़ा हुआ शव

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!