होटल में टेप से बंधी मिली महिला, हथेली भी कटी हुई, पुलिस ने जताया पति पर शक

महिला की पहचान वंदना कुशवाह जिसकी उम्र 28 बताई जा रही है निवासी आशा नगर गल्ला मंडी, कानपुर के रूप में हुई है

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां मयूर होटल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देख कर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। जहां CRPF की एक महिला सिपाही की उसके पति द्वारा हथेली काट दी गई। बता दें कि महिला शुक्रवार को अपने पति के साथ कानपुर से दिल्ली में हवलदार की विभागीय परीक्षा देने के लिए आई थी और तभी होटल के कमरे में महिला के दोनों हाथों में टेप बंधा हुआ था और उसकी एक हथेली कटी हुई बाथरूम में मिली थी।

ऐसे में अब महिला की पहचान वंदना कुशवाह जिसकी उम्र 28 बताई जा रही है निवासी आशा नगर गल्ला मंडी, कानपुर के रूप में हुई है। वही इसके बाद पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद अब पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपी यानि कि उसके पति सतीश की तलाश कर रही है।

साथ ही पुलिस अधिकारी का इस बार कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही हथेली काटे जाने के मकसद के बारे में पूरी तरीके से पता चल पाएगा। वही शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि महिला का पति महिला से नौकरी करवाना नहीं चाहता था।

पुलिस रिपोर्ट्स के चलते शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे ही पुलिस को होटल में एक महिला की हथेली काटे जाने की जानकारी मिली थी और वहां होटल कर्मियों द्वारा इस बारे में बताया गया कि महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरा नंबर 107 में पहुंचे थे।

जिसके बाद कमरे में पहुंची पुलिस द्वारा देखा गया कि महिला के दोनों हाथ टेप से बंधे हुए हैं और उसकी एक हथेली को किसी ने धारदार हथियार से काटा हुआ है। ऐसे में छानबीन के दौरान महिला की हथेली पुलिस को बाथरूम में मिली और साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर महिला की हथेली को जोड़ने का प्रयास अभी कर रहे हैं।

हालाँकि, होटल प्रबंधक से जब इस बार ने पूछताछ कि गयी तो पता चला कि महिला अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे ही होटल पहुंची थी और दंपती द्वारा खाने का आर्डर किया था। साथ ही अब आशंका है कि खाने में पत्नी को नशीला पदार्थ देने के बाद ही आरोपी ने उसकी हथेली काटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!