कोतवाली क्षेत्र में महिला का सिर कुचल कर हत्या, आरोपी फ़रार
गुटुहुरू के गांव में घर पर अकेले रह रही महिला की ईंट से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ..

गुटुहुरू के गांव में घर पर अकेले रह रही महिला की ईंट से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह होने पर ससुराल वालो ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस और मृतका के मायके वाले को दी इस घटना की सूचना पर वहाँ के एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का सारा जायजा लिया।
बता दें भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पटना के खरगौरा निवासी चंद्रभूषण तिवारी ने अपनी पुत्री शशि शुक्ला (25) का विवाह सात वर्ष पहले गिलौला थाना क्षेत्र के गुटुहुरू गांव में रहने वाले निवासी निरंकार उर्फ अनिल शुक्ला पुत्र राम उदार शुक्ला के साथ किया था। और अनिल शुक्ला बहराइच में गार्ड की नौकरी भी करता है।
प्रतिदिन की भांति अनिल रविवार रात भी बहराइच ड्यूटी करने घर से चला गया था। और घर पर शशि शुक्ला अकेली ही थी। और जबकि राम उदार शुक्ला उसी गांव में ही बने दूसरे घर पर चला गया था। फिर रविवार देर रात तक राम उदार घर पर पहुंचा और आवाज लगाई तो कोई भी नहीं बोला। और इसके बाद राम उदार वहाँ से बरामदे में सोने चला गया।
फिर सोमवार सुबह जब राम उदार उठा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से ही बंद था जब उसने दरवाजा खोला तो देखा की शशि शुक्ला का शव बेड के बगल में ही जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके बाद राम उदार ने इसकी सारी सूचना गिलौला पुलिस व मृतका के मायके पक्ष वाले के लोगों को दिया।
इस सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस अभी जांच कर रही है। और इस सूचना के बाद वहाँ के एसपी अरविंद कुमार मौर्य और सीओ इकौना एमपी शर्मा ने घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। और साथ ही मृतका के भाई राहुल तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच की शुरूआत कर दी है। इसके बाद वहीं पुलिस ने शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
ये भी पढ़े: कम कीमत वाली एमपीवी और एसयूवी क्यों बनी भारतीयों की पहली पसंद










