दिल्ली में महिला की गला रेतकर हत्या, चार दिन से संग रह रहा युवक फरार
देश की राजधानी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। वीरवार की सुबह उसका शव कमरे में लहूलुहान मिला।

देश की राजधानी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। वीरवार की सुबह उसका शव कमरे में लहूलुहान मिला। मृत महिला की शिनाख्त रानी से हुई है। महिला के साथ 4 दिन से एक युवक रह रहा था, जो हादसे के बाद से भागा हुआ है। महिला उसे अपना पति बुलाती थी। पुलिस को युवक पर शक है। फरार युवक की पहचान करने में जुटी है।
वीरवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को एक मकान में महिला की गला रेतकर हत्या करने की सुचना मिली। जानकरी मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि तीसरी मंजिल पर एक कमरे में महिला लहूलुहान फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को उसी वक्त बुलाया। और टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य भी प्राप्त किए। वहां के लोगों से पूछताछ में पता लगा कि महिला के साथ एक 40 साल का अशोक पिछले 4 दिन से रह रहा था।
25 दिन पहले ही महिला यहां पर आई थी। यहां रह रही महिला ने बताया कि रानी उसे कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वह उसके साथ ही वहां रहने आ गई। वह यहां पर मजदूरी करती थी। 4 दिन पहले अशोक उसके साथ रहने लगा। उसे वह पति बताती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अशोक महिला का पति था या फिर कोई और









