दिल्ली में बीच सड़क पर महिला की गला रेत कर हत्या
उत्त्तम नगर राजापुरी के सोम बाज़ार रोड़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर से दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।


दिल्ली: उत्त्तम नगर, राजापुरी के सोम बाज़ार रोड़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर से दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
दरअसल, राजापुरी इलाक़े में एक व्यक्ति ने बीच चौराहे पर एक महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि किसी बात पर हुए विवाद की वजह से आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।
वहीं इस पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बेरहमी से आरोपी ने महिला का सरे आम क़त्ल कर दिया। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़े : Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बेड करैक्टर बैटरी चोर