मास्क ना पहनने पर महिला स्कूटी चालक पर लगाया ज़ुर्माना, तो सिविल डिफेन्स कर्मी को पीटा

दिल्ली: महिला डिफेन्स कर्मी ने एक स्कूटी चालक महिला को मास्क ना पहनने के कारण चालान काटने के लिए रोका, तो महिला ने डिफेन्स कर्मी को पीटा

दिल्ली में कोविड ड्यूटी पर तैनात डिफेन्स की महिला कर्मी ने एक स्कूटी से आ रही महिला को मास्क ना पहनने के कारण चालान काटने के लिए रोका। इस बात से स्कूटी पर आ रही महिला नाराज़ हो गई जिसके चलते उसने एक और जानकार महिला को बुला लिया, और उसके बाद कोविड ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी को बुरी तरह पीटा । इस घटना की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली गई और पुलिस ने उस महिला के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

रविवार 8 अगस्त को सवा 6 बजे के करीब यह घटना पश्चिम विहार वेस्ट के इलाके में घटी है जहां सिविल ड्रेस में डिफेन्स के कर्मी कोविड ड्यूटी पर तैनात थे। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने महिला को रोकने की कोशिश भी की पर महिला ने किसी की एक ना सुनी और महिला कर्मी को बुरी तरह पीटने के साथ गन्दी- गन्दी गालियां भी दी।

Tax Partner

घटना के बाद सिविल डिफेन्स के कर्मियों ने पश्चिम विहार वेस्ट थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया , जिसके चलते महिलाओं के खिलाफ महामारी एक्ट और आईपीएस की धारा 186, 353, 323, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़े: गुजराती डिश ढोकले के है कई फायदे, जानें स्वादिष्ट रेसिपी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!