महिला को जान से मारने की धमकी देकर तीन वर्षों तक किया यौन शोषण, जानिए पूरा मामला
मामले में थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर तीन साल तक यौन शोषण किया गया। महिला के मना करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। मामले में थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मामले में थाना प्रभारी रेणू शेखावत के मुताबिक, एक महिला ने दी गयी शिकायत में कहा है कि गोरल्ला मोहल्ला निवासी रवि नामक शख्स पिछले दो-तीन वर्ष से उसे काफी ज्यादा परेशान कर रहा है। रवि ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। महिला के विरोध करने पर उसे और उसके पति को आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी शख्स ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने ये भी आरोप लगाया की 26 अप्रैल बुधवार को आरोपी उसके घर में घुस आया और फिर उसके साथ मारपीट की। पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा गया है कि आरोपी से उसके परिवार वालों को जान का खतरा बना हुआ है।
चोरी के मामले में एक फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार
बता दे की तावड़ू में सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक फरार घोषित आरोपी को 21 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लाल खां उर्फ लालू निवासी राजस्थान जोड़ियाकी थाना चोपानकी जिला अलवर चोरी के मामले में आरोपी था, आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बचता रहा। साल 2009 में कोर्ट द्वारा आरोपी को फरार घोषित कर दिया गया था। बता दे की गश्त के दौरान पुलिस सीलखो बस स्टैंड के पास मौजूद थी, तभी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लालू सामने से पैदल पैदल चलकर निकल रहा है, आरोपी को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान लाल खा बताई, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े: Delhi: सो रही पत्नी व बच्चों पर कुल्हाडी से किया हमला, महिला की मौत, जानिए पूरा मामला










