मेट्रो स्टेशन के अंदर लूटा महिला का मोबाइल, पीछा करने पर तान दी बंदूक, 2 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के अंदर ही एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

मेट्रो स्टेशन में भुगत से लोग है जो सफर करते है लेकिन उसके अंदर फोन पर बात करने से पहले एक बार अपने आसपास जरूर देख लें, वरना झपटमार आपका फोन लेकर सीधा फरार हो सकते हैं। ये इसलिए बताया जा रहा है क्योकि अब मेट्रो स्टेशन के अंदर भी अब झपटमारी की वारदात आम होती जा रही है।

बता दें कि ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन से सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस द्वारा जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के अंदर ही एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और इस घटना का वीडियो को 25 नवंबर को सोशल मीडिया पर आया था।

ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) जॉय टिर्की द्वारा बताया गया कि, ’28 नवंबर को शास्त्री पार्क मेट्रो थाने में एक मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच शुरू की गई थी।’ DCP ने आगे बताया कि मामले को विशेष शाखा के अधिकारियों को सौंप दिया गया जिन्होंने दो लोगों को अब गिरफ्तार कर लिया है। टिर्की द्वारा बताया कि एक आरोपी आदतन अपराधी है और वह लूट, झपटमारी और अवैध हथियार रखने भी समेत 17 आपराधिक मामलों में पहले से जुड़ा हुआ है।

हालाँकि, उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय तहसीन और 22 साल के शहनूर के तौर पर हुई है और अधिकारी द्वारा बताया गया कि ‘तहसीन 17 अलग अलग मामलों में लिप्त है और उसी ने महिला से फोन छीना था जबकि उसका साथी शहनूर मेट्रो स्टेशन के ही बाहर इंतजार कर रहा था।’ एक आरोपी द्वारा पुलिस को बताया कि उसने क्रिश नाम के शख्स को ही फोन बेच दिया है। DCP के मुताबिक, क्रिश फरार है और उसकी तलाश भी की जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!