दिल्ली में सोशल मीडिया के जरिए महिलाएं हो रही रेप की शिकार

दिल्ली में बढ़ती रेप की घटनाएं फिरसे सामने देखी गयी है। जहाँ लड़कियों को बेहला फुसला कर रेप जैसी वारदात को को अंजाम दिया जा रहा है।

दिल्ली में बढ़ती रेप की घटनाएं फिरसे सामने देखी गयी है। जहाँ लड़कियों को बेहला फुसला कर रेप जैसी वारदात को को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली में कुछ ही दिनों में बहुत सी रेप कि घटनाए सामने आई जिनमे से एक दिल्ली के कन्हैया नगर कि है जिसमे लड़की को अलीगढ बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसी के साथ दूसरी खबर सामने आया की लड़की के न्यूड फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल किया गया। लेकिन अब इन सब मामलो की जांच पुलिस करने में जुट चुकी है।  

दिल्ली के कन्हैया नगर में एक लड़की को प्यार में बेहला फुसला कर सोशल मीडिया पर अपना टारगेट बनाया गया जिसके बाद उसे अलीगढ लड़के ने अपने माता पिता को मिलवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप करने कि साजिश रची। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के ने उसको कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर यह काम किया है और फिर इतना सब होने के बाद जैसे तैसे वह उस लड़के के चंगुल से छूटकर दिल्ली वापस लौट आई और सीधा पुलिस को यह घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

दिल्ली में हुई दूसरी घटना में न्यूड पिक्स और वीडियो से लड़की को ब्लैकमेल किया जा रह था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंझावला कि रहने वाली लड़की ने इस युवक से सोशल मीडिया में मुलाकात की जो कि हरियाणा का रहना वाला है। उसके बाद जब उस लड़के से उसका मिलना हुआ तो उसने नशे में उस लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने साथ ही उसकी न्यूड पिक्स और वीडियोस भी लेकर अपने पास रखली। उसके बाद उस लड़के ने इसी चीज़ का फायदा उठाकर बहुत बार उसी लड़की का रेप किया। आखिर में कंझावला पुलिस ने इस केस को दर्ज करके इसकी जाँच शुरू कर दी है।  

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi Crime: दिल्ली के रैन बसेरे में 2 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!