होटल में फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान, लटकने से पहले करा ‘How to tie knot’ सर्च

राहुल के पिता और भाई द्वारा इस बारे में और बताया गया कि उन्हें होटल से फोन करके सूचना मिली थी कि उनका बेटा कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां एक 28 साल के युवक द्वारा साउथ दिल्ली के CR पार्क के एक होटल में ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बात करे तो युवक ने मरने से पहले मोबाइल पर ये सर्च किया था कि फांसी की गांठ कैसे बांधें? वही इतनी ही नहीं युवक द्वारा होटल के कमरे की दीवार पर अपने पिता का मोबाइल नंबर भी डाल दिया।

बता दें कि मृतक की पहचान राहुल हल्दर के तौर पर हुई है और वह खानपुर के देवली रोड का रहने वाला था। इसके बाद पुलिस द्वारा बताया गया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे ही उनको घटना की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस जब होटल में पहुंची तो युवक का शव होटल के कमरे में मिला था। ऐसे में राहुल के पिता और भाई द्वारा इस बारे में और बताया गया कि उन्हें होटल से फोन करके सूचना मिली थी कि उनका बेटा कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है और उसका चेक आउट टाइम भी निकल गया है।

इसके बाद होटल पहुंचकर पिता और भाई द्वारा स्टाफ के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा गया और देखा गया कि राहुल पंखे से लटका था और सभी ने मिलकर शव को जल्दी से नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, होटल स्टाफ द्वारा बताया गया कि राहुल सोमवार को होटल में वो आया था।

हालाँकि, होटल स्टाफ ने आगे और बताया कि राहुल द्वारा रजिस्टर और कमरे की दीवार पर पिता का नंबर लिखा था और इसी पर स्टाफ ने राहुल के दरवाजा न खोलने की जानकारी उनको सीधी दी। दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक, हल्दर के मोबाइल की जांच करने पर पता चला है कि उसने थोड़ी देर मरने से पहले सर्च किया था कि कैसे फांसी की गांठ लगाएं और इससे साबित होता है कि उसने आत्महत्या ही खुद की है। साथ ही पुलिस द्वारा कहा गया कि CRPC की धारा 174 के चलते जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है और अब शव को AIIMS शवगृह में भेज दिया गया जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!