स्टंटबाजी के आरोप में SPO पिता के थप्पड़ मारने से युवक ने कार से ACP को मारी टक्कर
वही पुलिस के चलते ACP क्राइम वरुण दहिया और ASI 31 में तैनात इंस्पेक्टर आनंद के साथ 16 जनवरी की रात को गढ़ी हरसरु इलाके में ही गश्त पर थे

दिल्ली NCR में आये दिन युवक गाड़ियों से अतरंगी और खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते है। ऐसे में अब एक और ऐसी ही खबर सामने आयी है जहां 25 दिन पहले ही स्टंटबाजी करते एक युवक द्वारा ACP क्राइम पर ही गाड़ी चढ़ाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक इस बात से खफा था कि उसके पिता द्वारा एसीपी के सामने ही न केवल उसे धमकाया, बल्कि उससे मारपीट भी की थी। जिसके बाद इस पर युवक इस कदर झल्लाया कि उसने अपनी स्कॉर्पियो से वहां खड़े एसीपी को ही टक्कर मार दी और घायल एसीपी को 15 दिन अस्पताल में गुजारने पड़े। वही बीती 16 जनवरी को हुई यह वारदात अब सामने आई है।
वही पुलिस के चलते ACP क्राइम वरुण दहिया और ASI 31 में तैनात इंस्पेक्टर आनंद के साथ 16 जनवरी की रात को गढ़ी हरसरु इलाके में ही गश्त पर थे और इसी दौरान एक युवक स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहा था। तभी एसीपी द्वारा युवक को डिटेन कर फोन करके उसके पिता को बुलाया और आगे बताया जा रहा है कि युवक के पिता भी गुरुग्राम पुलिस में ही एक SPO पद पर तैनात हैं।
आगे उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को फिर जमकर लताड़ लगाने के साथ ही थप्पड़ मार दिया और इसी बात से खफा होकर युवक द्वारा अपने पिता के सामने ही स्कॉर्पियो स्टॉर्ट की और एसीपी क्राइम सहित इंस्पेक्टर को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद ASI में तैनात पुलिस अधिकारी के बयान पर सेक्टर 10 थाने में युवक के ही खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला भी आगे दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी द्वारा पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है और एसीपी वरुण दहिया द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर दस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










