डीजे में गाना बदलने से इनकार करने पर युवक को चाकू से गोदा

पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे ही पुलिस को शिव वाटिका में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी।

हाल ही में एक खबर समयपुर बादली इलाके से सामने आयी है जहां शादी समारोह के दौरान गाना बदलने से इंकार करने पर डीजे बजाने वाले युवक को ही सीधा चाकू से गोद दिया गया। ऐसे में पीड़ित की पहचान विशाल (18) के रूप में हुई है और घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे उसके बाद लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वही अब पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि विशाल सपरिवार सिरसपुर इलाके में रहता है और वह समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। ऐसे में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे ही पुलिस को शिव वाटिका में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आगे पता चला कि घायल विशाल को इलाज के लिए जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं और वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस लोकनायक अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि विशाल के पीठ में चाकू से गोदा गया है और उसका इलाज चल रहा है।

हालाँकि, आगे पूछताछ में विशाल द्वारा बताया गया कि शिव वाटिका में एक शादी समारोह में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और गाना बदलने के लिए कह जिसके मना करने पर वह कहासुनी करने लगा और अचानक उसने हाथापाई करते हुए उसकी पीठ में चाकू मार दिया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया और पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह अभी घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी अब दबिश दे रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!