Delhi News Live: नंदनगरी पार्क में मिली युवती की लाश

देश की राजधानी दिल्ली से रविवार सुबह पूर्वोत्तर नंदनगरी बस डिपो के सामने एक पार्क से चोट के निशान वाली 19 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।

देश की राजधानी दिल्ली से रविवार सुबह नंदनगरी बस डिपो के सामने एक पार्क से चोट के निशान वाली 19 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि सीमापुरी की रहने वाली मृतका को नशे की लत थी और प्रारंभिक जांच के अनुसार वह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों और नाशिले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के बीच उसकी मौत गई। महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान के साथ शारीरिक जांच के दौरान हाथों पर कट के निशान भी पाए गए।

जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, मामले को सुलझाने के लिए विभिन्न कोणों की जांच की जा रही है।

आपको बता दे अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए पार्क और उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया जा रहा है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली में कोरोना के बाद बढ़ रहा है डेंगू का कहर

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!