छोटे भाई ने की बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, खुद ने कबूल किया जुर्म

बिलोचपुरा गाव में एक कलयुगी भाई ने शराब के नशे में अपने ही बड़े भाई की हथौड़े से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। और इस हत्या के बाद आरोपी ने..

बता दें उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को फिर से रिश्तों के कत्ल करने की वारदात सामने आई। बता दें यहां बिलोचपुर गांव में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर डाली। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के बिलोचपुरा गाव में एक कलयुगी भाई ने शराब के नशे में अपने ही बड़े भाई की हथौड़े से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। और इस हत्या के बाद आरोपी ने ही अपने भाइयों व पुलिस को हत्या की ये सूचना दी। इस मोके पर पहुंची पुलिस ने उस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक ने अपना ये जुर्म कबूल कर हथौड़ा भी बरामद कराया है ।

आप को बता दें बिलोचपुरा गाव में नहीम पुत्र यासीन (26) वर्ष अपने छोटे भाई कासिफ के साथ ही रहता था। जबकि उसके अन्य 5 भाई और 3 बहने खेकड़ा में रहते है। ये दोनो भाई मजदूरी करते है।

सोमवार की रात दोनो भाइयो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें छोटे भाई कासिफ ने हथौड़े से सिर पर वार करके अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। और उसके बाद हत्यारोपी ने अपने बाकी के भाइयों व थानापुलिस को इस घटना की जानकारी देकर अपना जुर्म भी कबूल किया।

फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहाँ के ग्रामीणों का कहना है की इन दोनो भाइयो ने सोमवार की रात बहुत शराब पी थी। और घटना स्थल पर भी शराब के खाली पव्वे बरामद किये है।

Accherishtey ये भी पढ़े:  प्रेमिका ने अपने ही लवर को दी रूह कंपाने वाली मौत, सिर्फ कंकाल ही मिला

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!