पश्चिम विहार में युवक ने दोस्त पर किया चाकू से जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान 21 वर्ष के सौरभ असवाल के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है।

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में छह वर्ष पहले स्कूल में हुई मारपीट को लेकर कहासुनी के वक्त आरोपी के मित्र ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह पीड़ित ने अपने भाई को फोन कर बुलाया। भाई ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
पीड़ित युवक के बयान देने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीरचोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान 21 वर्ष के सौरभ असवाल के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है।
रविवार शाम के वक्त पीड़ित पश्चिम विहार स्थित बी 3 पार्क में बैठा हुआ था और उसके पास में ही आरोपी हर्ष शर्मा भी बैठा हुआ था। आरोपी ने आवाज लगाकर सौरभ को अपने पास बुलाया और फिर मारपीट करने लगा। आरोपी ने कहा कि वर्ष 2017 में स्कूल में पीड़ित सौरभ ने उसकी पिटाई की थी।
इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर तभी पीछे से हर्ष का एक मित्र आया और पीड़ित सौरभ की पीठ पर चाकू से हमला कर दिए। पीड़ित ने अपने भाई नरेंद्र को फाेन कर मामले की जानकारी दी। नरेंद्र ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़े: पशुओं से लदे कैंटर से टकराया वाहन, हादसे में बुआ व भतीजी की मौत










