सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी
देश में लगातार सुसाइड के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। आपकों बता दे कि इसका ताजा मामला नई दिल्ली डिस्ट्रीक के सिविक सेंटर का है।

देश में लगातार सुसाइड के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। आपकों बता दे कि इसका ताजा मामला नई दिल्ली डिस्ट्रीक के सिविक सेंटर का है।
दरअसल, इस इमारत की 28वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 40 साल थी।
वहीं हैरत की बात ये है कि इस घटना के करीब 50 मिनट बाद तक उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। गौरतलब है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से युवक के चिथड़े उड़ गए थे।
आपकों बता दे कि मृतक की पहचान देवेश के रूप में हुई है और वह आयकर विभाग में डाटा ऑपरेटर का काम करता था। दिल्ली का सिविक सेंटर मशहूर रामलीला मैदान के ठीक सामने स्थित है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बता दे कि खुदकुशी करने के कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार और दिनों की तरह आयकर विभाग की बिल्डिंग मे कामकाज चल रहा था। इसी बीच रामलीला मैदान के ठीक सामने स्थित सिविक सेंटर बिल्डिंग से कुछ नीचे गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।
गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़े: दिल्ली – हरियाणा से पंजाब जाने वालों को नहीं देना पड़ेगा अब टोल टैक्स










