गुजरात के सूरत जिले में गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। इस हादसे में युवक की मृत्यु हो गई। हादसे में युवक की पत्नी भी घायल हुई है। जिसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मृतक की पत्नी ने बताया कि वह और उनके पति रात लगभग दस बजे बाइक से सूरत की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान एक गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। मृतक शख्स की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है। सागर अपनी पत्नी अश्विनी बेन को लेकर बाइक पर सवार होकर रात 10 बजे सूरत जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से आकर टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी सवार नहीं रुका और फिर कार को दौड़ाता हुआ वहां से मौके से फरार हो गया।
टक्कर लगने के बाद महिला वहां गिर गई और मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की मदद की। हालांकि उनके पति सागर का कुछ भी पता नहीं चल सका। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर एक शख्स का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि कार से टक्कर लगने के बाद सागर गाड़ी में फंस गया और कार सवार शख्स ने उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीट दिया।
जिससे सागर की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी गाड़ी चालक के घर का पता चल गया है लेकिन अभी आरोपी फरार है, आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इस मामले में लोगों की समझदारी और साथ ही जागरुकता से पुलिस फरार आरोपी की पहचान कर पाई है।
ये भी पढ़े: पत्नी को विमान तक छोड़ने गया व्यक्ति गिरफ्तार, चल रहा था ये चालाकी