मेट्रो स्टेशन में पिस्तौल और कारतूस के साथ घुसा युवक, CISF ने दबोचा

राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर CISF (सीआईएसएफ) ने 19 साल के युवक के थैले से एक पिस्तौल और एक गोली बरामद की है

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर CISF (सीआईएसएफ) ने 19 साल के युवक के थैले से एक पिस्तौल और एक गोली बरामद की है। जिसे CISF ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार 27 नवंबर को करीब 11 बजे युवक मेट्रो स्टेशन पर आया था। युवक के पास एक बैग था जिसे उसने एक्स -रे मशीन में डाल दिया।

इसके बाद एक्स-रे मशीन की सहायता से पता चला कि उसके बैग में एक पिस्तौल और कारतूस है। यह पता चलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने फ़ौरन उसे हिरासत में ले लिया।

ख़बर के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वह कोई भी सरकारी अनुमति से संबंधित दस्तावेज़ दिखाने में असफल रहा, जिसके चलते उसे आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वहीं युवक की पहचान आशु यादव के रूप में हुई है जो यूपी के प्रतापगढ़ का निवासी है, और गुडगाँव में बढ़ई के रूप में काम करता है। बहरहाल पुलिस युवक से पूछताछ करने के सहित मामले की आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: नाबालिग बेटी का सौतेले पिता ने किया रेप

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!