फर्जी दस्तावेज के सहारे केंद्रीय गृह मंत्रालय में घुसा युवक, सुरक्षा में सेंध

साथ ही आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है और बताया जा रहा है कि आदित्य किस मकसद से फर्जी ID पर घुसा इसकी पुलिस जांच कर रही है।

थोड़े दिन ही पहले ही लोकसभा में सुरक्षा बाधित हुई थी। ऐसे में अब एक और खबर सामने आयी है जहां संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय में एक युवक फर्जी दस्तावेज के सहारे घुस गया और दिल्ली पुलिस द्वारा युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संयुक्त रूप से भी आगे पूछताछ की जा रही है।

वही जानकारी के चलते, दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की भी पुलिस द्वारा फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में ही घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है और बताया जा रहा है कि आदित्य किस मकसद से फर्जी ID पर घुसा इसकी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन फिलहाल इसका कोई भी टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से भी जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। वही आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां कि भी पूछताछ कर चुकी है।

सुरक्षा में हुई थी चूक

हालाँकि, लोकसभा में बीते साल 13 दिसंबर को भी दो युवक दर्शक दीर्घा से डेस्क पर कूदे और कलर स्मॉग निकालने लगे और इस दौरान पूरे हॉल में धुंआ हो गया। वहीं, उनके आगे साथी भी संसद के बाहर इसी तरह का प्रदर्शन कर लगे। साथ ही आरोपियों द्वारा जांचकर्ताओं को बताया फता था कि उनका मकसद मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों की भी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना था। वही इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!