युवक ने लड़की से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मौसी को पीटा

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में किशोरी को छेड़ने का विरोध करने पर उसकी मौसी को पीटने का मामला सामने आया है पीड़िता का आरोप है कि...

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में किशोरी को छेड़ने का विरोध करने पर उसकी मौसी को पीटने का मामला सामने आया है पीड़िता का आरोप है कि एक युवक पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अश्लील इशारे और उसके साथ रस्ते में छेड़छाड़ करता था।

जानकारी के मुताबिक किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज किया है आपको बता दें कि पीड़ित परिवार सीलमपुर इलाके में रहता है बता दे की पीड़िता एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जब भी वह घर से बाहर जाती है तो पड़ोस में रहने वाला युवक उससे छेड़छाड़ करता है अश्लील इशारे करके गलत टिप्पणी करता है पीड़िता का आरोप है कि जब वह मंगलवार के दिन कुछ सामान लेने जा रही थी तो युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया।

जिसके बाद पीड़िता ने उसके हाथ पे दांत से काटकर अपने आप को बचाया और बचकर अपनी मौसी के घर चली गई और जब मौसी ने आरोपित व उसके स्वजन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने उसे ही पीट दिया। फ़िलहाल आगे की जाँच की जा रही है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: ब्रेजा कार से आए चार बदमाश, मिनटों में उड़ा ले गए घर के बाहर खड़ी फार्च्यूनर

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!