किशोरी से मिलने गुजरात से दिल्ली पहुंचा युवक, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक युवती की गुजरात निवासी युवक के साथ दोस्ती हो गई। जब इस बात का किशोरी के माता-पिता को जानकारी हुई तो

सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक युवती की गुजरात निवासी युवक के साथ दोस्ती हो गई। जब इस बात का किशोरी के माता-पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी पर सख्ती करके फोन नंबर बदल दिया। जिस बात से नाराज होकर युवक किशोरी से मिलने के लिए जहांगीरपुरी पहुंच गया। जब उसे किशोरी से मिलने से रोका गया तब आरोपी चाकू लहराने लगा और घरवालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के घरवालों ने किसी प्रकार से युवक को शांत किया और उससे चाकू छीनकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की शिनाख्त कच्छ रहने वाला कृष्ण कुमार से हुई है। 15 साल की किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन-चार महीने पहले बेटी की सोशल मीडिया द्वारा कृष्ण से दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बात करते थे। इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने किशोरी को समझाया और उससे मोबाइल ले लिया। बाद में उसका नंबर भी बदल दिया, पर पता चला कि बेटी ने परिवार के बाकि लोगों के नंबर भी युवक को दे रखे थे। घर के लोगो के नंबरों पर फोन कर आरोपी धमकाकर किशोरी से बात और शादी करवाने की बात कर रहा था।
शनिवार रात वह घर के सदस्यों के साथ घर में थी। जिस दौरान घर के बाहर युवक चाकू लहराना शुरू किया। दंपती ने साहस कर कृष्ण को काफी मेहनत के बाद पकड़ा और उससे चाकू छीनकर पुलिस को मामले की पूरी सुचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी से शादी और उससे मिलने के लिए गुजरात से दिल्ली आया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









