Delhi Crime News: दिल्ली में मामूली विवाद पर युवक को गोली

दिल्ली में अब बदमाशों को किसी का खौफ़ नही रह गया है. आए दिन अपराधी अलग-अलग वारदाताें को अन्जाम देते नज़र आ रहे है.

दिल्ली में अब बदमाशों को किसी का खौफ़ नही रह गया है. आए दिन अपराधी अलग-अलग वारदाताें को अन्जाम देते नज़र आ रहे है. दरसअल, हाल ही मे दिल्ली के महावीर एन्क्लेव पार्ट-2 से ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों के दिलों में दहशत बना दी है।

मामला कुछ यूँ है कि बीती रात दो पक्षों में पार्किंग को लेकर एक मामूली विवाद शुरू हुआ और वो विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने पीड़ित पर गोली चला दी. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना रात 11 बजे की है.

मृतक (अफ़रोज़ आलम) रात में अपनी फैक्ट्री के बाहर गाड़ी को पार्क करने आया था पर वहां पहले से ही आरोपियों की गाड़ी पार्क थी. मृतक ने बदमाशों को वहां से गाड़ी हटाने को कहा और इसी बात पर आरोपियों ने उसकी जान ले ली गई.

आपकाे बता दें, लोगाों का कहना है, कि जिन आरोपियों ने इस घटना को अजांम दिया है वो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आएं है. और उनके खिलाफ़ पहले भी कई अपराधिक मामलें दर्ज है. बहरहाल, पुलिस इस मामलें की छानबीन मे जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Tax Partner

ये भी पढ़े: राजधानी दिल्ली में फिर हुआ मामूली विवाद पर क़त्ल

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!