कंधा टकराने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

जितेन्द्र का कंधा आकाश से टकरा गया और इसी बात को लेकर दोनों के बिच झगड़ा हुआ। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से दोनों को शांत करा दिया।

राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में सिर्फ कंधा टकराने पर दो लड़के इतना ज्यादा भड़क गए की लड़कों ने एक युवक की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में बीच बचाव करने के दौरान एक युवक भी घायल हो गया। मृतक युवक की शिनाख्त 25 वर्ष के जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग चाकू, वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस पकडे गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि दिल्ली के आनंदविहार इलाका निवासी 25 वर्ष का जितेंद्र एक फैक्टरी में बालों में लगाने वाले पिन बनाने का कार्य करता था। सोमवार वाले दिन राजधानी दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में एक युवक आकाश से जितेंद्र का विवाद हो गया था।

आकाश शराब के नशे में था। इस दौरान पीड़ित जितेन्द्र का कंधा आकाश से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बिच झगड़ा हुआ। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से दोनों को शांत करा दिया। रात लगभग 11 बजे जितेंद्र अपने घर के पास था। इस दौरान शराब के नशे में आकाश अपने नाबालिग मित्र के साथ वहां पर पहुंचा और फिर उसने युवक जितेंद्र पर चाकू से वार कर दिया। झगडे में बीच बचाव करने के दौरान विशाल पांडेय उर्फ देवेन्द्र नाम का शख्स घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में घायल युवक जितेंद्र और विशाल को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दोस्ती तोड़ने पर युवती को चाकू से गोदा, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!