सड़क किनारे खड़े युवकों को बरात की बस ने रौंदा, तीन की मौत, दो घायल
बारातियों से भरी एक बस फार्म हाउस में आ रही थी और बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के बाहर वह अनियंत्रित हो गई।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र में ही खुर्जा मार्ग स्थित कमौना गांव के पास ही बारात की बस द्वारा सड़क किनारे खड़े पांच युवकों को सीधा टक्कर मार दी, जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं, जिनको अब हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बता दें कि पहासू से बारातियों से भरी एक बस छतारी के कमौना में ही स्थित फार्म हाउस में आ रही थी और बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के बाहर वह अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े विनोद (38), अशोक (38), रिंकू (26), अरविंद और बादल निवासी कमोना को बस ने सीधा टक्कर मार दी।
इसके बाद दुर्घटना होता देख लोगों द्वारा घायलों को तुरंत अलीगढ़ के मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनोद, अशोक और रिंकू को सीधा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अरविंद और बादल की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही इस दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और मौके पर सीओ रामकरण और थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। उधर, घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। व्ही अब बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में तीन की मौत हुई है और अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










