गाजियाबाद में चोरी के शक में युवक को पीटा, फिर कर दिया गंजा, शिकायत दर्ज
दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक लड़के को चोरी के शक में लोगो ने पकड़कर खूब पीटा है। आरोप है कि उसकी तबीयत

दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक लड़के को चोरी के शक में लोगो ने पकड़कर खूब पीटा है। आरोप है कि उसकी तबीयत खराब होने के बाद भी आरोपियों उसे लगातार मारते रहे और इतना ही नहीं ट्रीमिंग मशीन से उसका सिर मूंड कर गंजा कर दिया।
इस पुरी घटना को लेकर ट्विटर पर गाजियाबाद पुलिस को शिकायत भी की गई थी। टीला मोड़ थाना पुलिस ने उसी वक्त वीडियो संज्ञान लेकर सभी आरोपी सलमान, शाहरुख, अनिल, जयकिशन और वाजिद को अपनी हिरासत में लिया है।
घायल युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एक ख़ास धर्म को दुःख पहुँचाने के इरादे से यह गलत किया था। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने यह भी बताया कि इस वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकि लोगों की भी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









