युवक का मिला झील पार्क में अधजला शव, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
बता दें कि करीब 25 वर्षीय मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है और अब पुलिस को पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है।

दिल्ली के वेलकम इलाके से बुधवार सुबह एक खबर सामने आयी है जहां झील पार्क में एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह पार्क में घूमने पहुंचे लोगों द्वारा शव देखकर पुलिस को खबर दी। जिसकी सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा FSL को भी मौके पर बुला लिया गया।
बता दें कि करीब 25 वर्षीय मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है और अब पुलिस को पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। जिसके बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
वही पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की द्वारा बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 8.14 बजे वेलकम थाना पुलिस को इसकी खबर मिली कि झील पार्क में सुभाष पार्क विस्तार की ओर पर ही एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा है और युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।
हालाँकि, आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी द्वारा भी हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसे जलाया, इसलिए चेहरा भी जलाया गया है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अब मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










