31 साल पुराने किडनैपिंग-मर्डर केस में यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार

त्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जुड़े एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने एक पुराने संगीन मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जुड़े एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने एक पुराने संगीन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 31 साल पहले एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 20 जनवरी 1995 का है, जब सलीम एक स्कूल में मार्शल आर्ट ट्रेनर था। उसी दौरान उसने छात्र का अपहरण कर परिवार से फिरौती मांगी और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में गोकलपुरी थाने में अपहरण, रंगदारी और हत्या का केस दर्ज हुआ था।

साल 1997 में कोर्ट ने सलीम और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, 2000 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया और लंबे समय तक शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपता रहा।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रविंद्र गौड़ के अनुसार, पुलिस टीम सुबह उसके घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

पिछले कुछ समय से सलीम वास्तिक अपने विवादित बयानों, यूट्यूब वीडियोज और खुद पर हुए हमले को लेकर चर्चा में था। 27 फरवरी को उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें बाइक सवार हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए थे। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और लंबे समय तक उसका इलाज चला।

बताया जाता है कि सलीम मूल रूप से शामली का रहने वाला है और करीब 7 साल पहले उसने इस्लाम धर्म छोड़ दिया था। इसके बाद वह ‘एक्स मुस्लिम’ के तौर पर धार्मिक बहसों और अपने यूट्यूब चैनल ‘सलीम वास्तिक 0007’ के जरिए लगातार चर्चा में बना रहा। उसके बयानों और गतिविधियों को ही उसके ऊपर हुए हमले की एक वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : आप को बड़ा झटका : राघव चड्ढा ने बदली सियासी पारी, BJP का थामा दामन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!